नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने NEET री-टेस्ट से जुड़े मामले की सुनवाई जुलाई तक स्थगित कर दी है। यह याचिका परीक्षा रद्द करने और पुनर्परीक्षा कराने के फैसले को चुनौती देने के संबंध में दायर की गई थी।
सुनवाई के दौरान अदालत ने पक्षकारों को आवश्यक दस्तावेज और तर्क प्रस्तुत करने का समय दिया। अब मामले पर विस्तृत सुनवाई अगले महीने होने की संभावना है।
इस फैसले के बाद लाखों अभ्यर्थियों की निगाहें अदालत की आगामी कार्यवाही पर टिकी हुई हैं।