बोकारो में भवन निर्माण विभाग की परियोजना का शिलान्यास

 बोकारो विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से भवन निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास किया गया। कैंप-2 क्षेत्र में कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल कैंप-2 के आवासीय भवन एवं कार्यालय निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्वेता सिंह ने किया।

इस मौके पर विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को गति मिलने की बात कही।

विधायक ने कहा कि यह परियोजना प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित, समावेशी विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रतिबद्ध है।

शिलान्यास कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।