हिलसा में खुला डॉ. लाल पैथलैब्स का कलेक्शन सेंटर

 नालंदा जिले के हिलसा शहर स्थित बस स्टैंड के पास पटेल नगर में देश की प्रतिष्ठित डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता कंपनी डॉ. लाल पैथलैब्स के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के शुरू होने से हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर और विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी।

कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन नगर अध्यक्ष धनंजय कुमार, जिला आइकॉन डॉ. आशुतोष कुमार मानव, पटना एरिया मैनेजर चंदन कुमार, हिलसा सेंटर के संचालक नवीन कुमार, शिवांश हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. रजनीश कुमार तथा डॉ. संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एरिया मैनेजर चंदन कुमार ने कहा कि हिलसा क्षेत्र के लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सुविधा है। अब मरीजों को विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि डॉ. लाल पैथलैब्स की अत्याधुनिक तकनीक और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप जांच सेवाएं यहां उपलब्ध कराई जाएंगी।

वक्ताओं ने कहा कि समय पर और सटीक जांच किसी भी बीमारी के सही उपचार के लिए बेहद आवश्यक है। नए कलेक्शन सेंटर के शुरू होने से स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और जांच रिपोर्ट भी निर्धारित समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।