अमेरिका में पेश किए गए एक नए विधेयक में रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव के दायरे में भारत समेत पांच देशों को शामिल किया गया है। हालांकि यह अभी केवल एक विधेयक है और इसे कानून बनने के लिए अमेरिकी कांग्रेस और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलना बाकी है।
बताया जा रहा है कि इस पहल का उद्देश्य रूस की ऊर्जा आय से होने वाली कमाई को सीमित करना और यूक्रेन युद्ध के बीच उस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना है। यदि यह प्रस्ताव कानून का रूप लेता है, तो भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर इसका असर पड़ सकता है।