बारिश के बीच स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी, सतर्क रहने की अपील !

देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश और मौसम में बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल बुखार और जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी है।

नागरिकों से कहा गया है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, केवल स्वच्छ और उबला हुआ पानी पीएं तथा किसी भी प्रकार के बुखार, उल्टी, दस्त या संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को भी आवश्यक दवाइयों, बेड और चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील की है।

office
Author: office