उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सैदोव बख्तियार भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। अपने दौरे के दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस दौरे को भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।