जयनगर में SSB ने कराया 5 किलोमीटर देशभक्ति मैराथन, ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के तहत आयोजन

भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान और आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), जयनगर द्वारा 5 किलोमीटर देशभक्ति मैराथन का भव्य आयोजन किया गया।

मैराथन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और आमजन एवं सुरक्षा बलों के बीच जनसहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुई। इसके बाद द्वितीय कमान अधिकारी हरेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

मैराथन में SSB के जवानों के साथ स्थानीय युवाओं और आम लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।