नौबतपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो गांजा बरामद; डिलीवरी देने जा रहा था आरोपी

पटना जिले के नौबतपुर में पुलिस ने गांजा की डिलीवरी करने जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से करीब 2 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी नन्हकी उर्फ रविंद्र पासवान के रूप में हुई है।

नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गांजा तस्कर बस के जरिए गांजा लेकर बिक्रम में डिलीवरी देने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बस को रुकवाकर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान नन्हकी उर्फ रविंद्र पासवान को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।