नेपाल में लगातार बारिश से गंडक-कोसी समेत प्रमुख नदियों का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ का खतरा !

नेपाल में लगातार बारिश के बाद गंडक, कोसी और घाघरा जैसी प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। जल संसाधन विभाग और बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीमें तटबंधों की निगरानी में जुटी हुई हैं। कई स्थानों पर नदी का बहाव तेज होने से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। साथ ही मवेशियों और जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

office
Author: office