समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर मगरदही घाट से तीन पुरुषों और एक महिला को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 412 ग्राम मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज साह, प्रवीन कुमार उर्फ गौतम और अमन कुमार, तीनों निवासी मगरदही घाट, थाना नगर, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है। वहीं, चौथी आरोपी बेबी देवी, पति अमरजीत पासवान, निवासी अतरूआ, थाना भगवानपुर, जिला बेगूसराय बताई गई हैं।
पुलिस के मुताबिक मामले को लेकर नगर थाना कांड संख्या 210/26 दर्ज किया गया है। इसके बाद गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और बरामद मादक पदार्थ के स्रोत तथा इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
