मानसून को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, डेंगू-मलेरिया समेत संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए राज्यों को एडवाइजरी !

मौसम में बदलाव और मानसून के प्रभाव को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसमें डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर, चिकनगुनिया और अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्रालय ने अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं को मजबूत करने और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया है। राज्यों से कहा गया है कि वे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें और किसी भी संभावित स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, दूषित पानी से बचने और समय पर चिकित्सा सलाह लेने की सलाह दी है।