अतिरिक्त नकदी पर RBI का बड़ा कदम, सरकारी बॉन्ड बिक्री से बाजार में तरलता होगी नियंत्रित !

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय प्रणाली में मौजूद अतिरिक्त नकदी को नियंत्रित करने के लिए बड़े पैमाने पर सरकारी बॉन्ड बिक्री की घोषणा की है। केंद्रीय बैंक का यह कदम बाजार में तरलता संतुलित रखने और महंगाई संबंधी जोखिमों को नियंत्रित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार जब बाजार में नकदी की मात्रा अधिक हो जाती है, तो महंगाई बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में सरकारी बॉन्ड की बिक्री के जरिए आरबीआई अतिरिक्त धन को बाजार से वापस खींचने का प्रयास करता है। इस कदम का असर बैंकिंग प्रणाली, ब्याज दरों और निवेश गतिविधियों पर भी देखने को मिल सकता है। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय वित्तीय स्थिरता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।