भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के 13वें फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन का कार्यक्रम डॉ. Y. V. S. ऑडिटोरियम में भव्य रूप से आयोजित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पत्रकारों के साथ राज्यसभा सांसद समेत कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इस दौरान मंच पर मौजूद अतिथियों ने अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। देशभर से पत्रकारों की मौजूदगी के कारण कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, पत्रकारों की समस्याओं, उनके अधिकारों और कार्यक्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की जा रही है। अधिवेशन के माध्यम से विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों को अपने अनुभव साझा करने और पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिल रहा है।
आयोजकों के अनुसार, राष्ट्रीय अधिवेशन पत्रकारों से जुड़े विषयों पर संवाद और संगठनात्मक स्तर पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच है। देश के अलग-अलग हिस्सों से पत्रकारों की भागीदारी ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप दिया है।
