दुर्गापूजा से पहले कालीपूजा की तैयारियां शुरू, अग्निमित्रा पाल ने किया खूंटी पूजन

दुर्गापूजा से पहले ही आसनसोल में कालीपूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को आसनसोल के न्यूटाउन इलाके में छोटा दिघारी यूनाइटेड क्लब की ओर से आयोजित कालीपूजा के खूंटी पूजन कार्यक्रम में राज्य की शहरी विकास एवं नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल शामिल हुईं।

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर खूंटी पूजन किया और इसके साथ ही कालीपूजा की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस दौरान क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

खूंटी पूजन के बाद पूजा पंडाल के निर्माण समेत अन्य तैयारियों की शुरुआत कर दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। क्लब की ओर से कालीपूजा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आयोजकों के अनुसार, कालीपूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी की जा रही है। खूंटी पूजन के साथ ही क्षेत्र में पूजा का माहौल बनना शुरू हो गया है।