फर्स्ट मोबाइल का मेयर संजीव सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

सरायढेला के मुरली नगर में शनिवार को फर्स्ट मोबाइल मोबाइल रिपेयरिंग हार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ। धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक अतुल पांडे और बंसी कुमार ने मेयर को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिष्ठान में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मेयर ने कहा कि फर्स्ट मोबाइल में विभिन्न ब्रांड के मोबाइल उपलब्ध हैं। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां मोबाइल एक्सचेंज, त्वरित रिपेयरिंग के साथ-साथ मोबाइल खरीदने और रिपेयरिंग के लिए होम सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

मेयर संजीव सिंह ने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राहकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि फर्स्ट मोबाइल के माध्यम से स्थानीय लोगों को मोबाइल से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।

प्रतिष्ठान के संचालक अतुल पांडे और बंसी कुमार ने बताया कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मोबाइल से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि रिपेयरिंग और अन्य सेवाओं में ग्राहकों को सुविधा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोग और प्रतिष्ठान से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।