जमशेदपुर में पुलिस का सघन गश्ती अभियान, गलियों से चौक-चौराहों तक निगरानी तेज !

जमशेदपुर में पुलिस का सघन गश्ती अभियान, शहर की गलियों से चौक-चौराहों तक निगरानी  तेजजमशेदपुर।
शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में रविवार को सघन गश्ती अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर क्षेत्र की गलियों, मोहल्लों, चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस टीमों ने लगातार गश्त की।

गश्ती अभियान में टैंगो, टाइगर मोबाइल, माइक वाहन, हाईवे पेट्रोल और विभिन्न थाना क्षेत्रों की गश्ती टीमों को शामिल किया गया। पुलिस बल ने शहर के संवेदनशील एवं प्रमुख इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह का गश्ती अभियान निरंतर जारी रहेगा।