भोजपुर में पहली बार होगा श्री सत्य साईं युवा सम्मेलन ‘संगम’, जिलेभर के युवा होंगे शामिल

श्री सत्य साईं सेवा संगठन की भोजपुर जिला इकाई की ओर से जिले में पहली बार युवा सम्मेलन ‘संगम’का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन आरा स्थित रेड क्रॉस भवन सभागार में किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शैलेंद्र कुमार करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में पूरे भोजपुर जिले से युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सेवा, आध्यात्मिकता और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।

सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथि एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। बतौर अतिथि श्री सत्येंद्र कुमार, राज्य स्तरीय अधिकारी, श्री जय नारायण दुबे, राज्य आध्यात्मिक समन्वयक, योगाचार्य श्री सूर्य प्रकाश पाठक, राज्य मेडिकल समन्वयक, कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी और श्री राज कुमार, राज्य ट्रस्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा श्री सत्य साईं सेवा संगठन के सभी सक्रिय सदस्य भी सम्मेलन में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं और भोजपुर जिले के युवाओं में सम्मेलन को लेकर उत्साह है।

आयोजकों ने बताया कि ‘संगम’ के माध्यम से युवाओं के बीच आपसी संवाद और सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा।