क्यूबिक मॉल, सुरामा सिटी, सरायढेला स्थित किसना डायमंड एंड ज्वैलरी के शोरूम में ‘शॉप एंड विन’ अभियान के तहत स्कूटी लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। शोरूम में मौजूद ग्राहकों की उपस्थिति में लकी ड्रॉ के जरिए विजेता का चयन किया गया।
लकी ड्रॉ के दौरान एक छोटी बच्ची के हाथों कूपन बॉक्स से कूपन निकलवाकर विजेता का चयन कराया गया। ड्रॉ में गिरिडीह निवासी ज्योति शर्मा भाग्यशाली विजेता बनीं।
विजेता ज्योति शर्मा को पुरस्कार के रूप में हीरो डेस्टिनी स्कूटी प्रदान की जाएगी। विजेता के नाम की घोषणा के बाद किसना ज्वैलरी परिवार की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
आयोजन के दौरान शोरूम में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। ‘शॉप एंड विन’ अभियान के तहत आयोजित इस लकी ड्रॉ में ग्राहकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
