जमशेदपुर में पहली बार होगी ‘Swachh Gated Society Championship 2026’

जमशेदपुर शहर में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने और नागरिकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सक्रिय रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से Tata Steel UISL द्वारा पहली बार ‘Swachh Gated Society Championship 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। Swachh Bharat Mission से प्रेरित यह पहल शहर की गेटेड सोसाइटियों में स्वच्छता की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Championship के पहले चरण में 60 से अधिक गेटेड सोसाइटियां भाग लेंगी और लगभग 12,900 घरों तक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 3 से 4 महीनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के दौरान सहभागी सोसाइटियों का विभिन्न स्वच्छता एवं पर्यावरणीय मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि सोसाइटियों के निवासियों को स्वच्छता व्यवस्था में सक्रिय भागीदार बनाना है। इसके माध्यम से कचरा प्रबंधन, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों को बढ़ावा दिया जाएगा।

‘Swachh Gated Society Championship 2026’ के जरिए नागरिकों के बीच स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सोसाइटी स्तर पर बेहतर स्वच्छता प्रबंधन की संस्कृति विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में शामिल सोसाइटियों के निवासियों की सहभागिता इस अभियान को व्यापक रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Tata Steel UISL की यह पहल जमशेदपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल के रूप में सामने आई है।