गांधी जयंती पर अंजुमन फैजुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी ने चलाया स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर अंजुमन फैजुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी की ओर से अंजुमन एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियानके दौरान संस्था के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूककिया।

अभियान के दौरान लोगों से अपने मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई। संस्था की ओर से कहा गया कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।

गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। संस्था ने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।