गांधी-शास्त्री जयंती पर जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन

गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर चास प्रखंड के राधानगर पंचायत में मानव जन कल्याण समिति के बैनर तले जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, जिसमें सांसद ढुलू महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि समिति के माध्यम से सुदूर गांवों और पंचायतों में रहने वाले गरीब एवं पिछड़े लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण वे उनके लाभ से वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने समिति के सदस्यों से अपील की कि वे ऐसे जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी उद्देश्य है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।