धनबाद के चार स्केटर्स का SGFI नेशनल के लिए चयन, खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान

कोयलांचल धनबाद के स्केटिंग खिलाड़ियों के लिए गर्व का क्षण है। 3 अक्टूबर 2026 को रांची के खेलगांव स्टेडियम में आयोजित SGFI State Trial में धनबाद से कुल 5 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 4 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए SGFI National Championship के लिए अपना स्थान पक्का किया।

राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में रुद्रांश शर्मा, प्रिशा कुमारी, हरगुन कौर और नाव्या सेठ शामिल हैं। चारों खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

इस उपलब्धि से खिलाड़ियों के अभिभावकों, कोचिंग टीम और पूरे धनबाद जिले में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की सफलता में उनके निरंतर अभ्यास और मेहनत के साथ-साथ कोच अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

SGFI National Championship में चयन धनबाद के स्केटिंग खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब जिले के इन चारों होनहार स्केटर्स से राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। उनकी सफलता ने धनबाद में स्केटिंग खेल को लेकर खिलाड़ियों और अभिभावकों के बीच उत्साह बढ़ाया है।