स्लग — प्रभातम मॉल में धनबाद सांसद ढुलू महतो समर्थक और कोग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र आपस मे वाहन पार्किंग को लेकर भिड़े,हुआ हंगामा, पुलिस पँहुच मामला कराया शांत
एंकर — धनबाद के नामी प्रभातम मॉल में शुक्रवार रात धनबाद सांसद ढुलू महतो समर्थक प्रेम महतो और कॉग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर सिंह आपस मे भिड़ गए।दोनों नेता के लोग अपनी अपनी आन शान दिखाते रहे।मॉल में हंगामा होने लगा।सूचना पाकर धनबाद और बरवाअड्डा थाना की पुलिस किसी तरह मामला को शांत करवाया।
बताया जा रहा है सांसद ढुलू महतो के प्रतिनिधि प्रेम महतो अपने परिवार के साथ प्रभातम मॉल फ़िल्म देखने आया था।फ़िल्म खत्म होने के बाद परिवार के साथ निकल रहा था उसी समय कॉग्रेस नेता के पुत्र अपने निजी बॉडीगार्ड के साथ फ़िल्म देखने लग्जरी गाड़ी से पहुचा।बॉडीगार्ड ने ढुलू महतो के प्रतिनिधि के गाड़ी को पार्किंग से हटाने को कहा।जिसके बाद दोनों में बहस हो गया।प्रेम महतो अपनी गाड़ी को हटा परिवार के साथ निकल गया।उसके बाद दुबारा समर्थकों के साथ मॉल पँहुच गया।कॉग्रेस नेता पुत्र और उसके बॉडीगार्ड से
भिड़ गया।मॉल में माहौल बिगड़ गया।पुलिस मौके पर पँहुच किसी तरह मामले को शांत करवाई।
वही ढुलू महतो समर्थकों के उग्र रूप को देख रणविजय सिंह के पुत्र बॉडीगार्ड पीछे हट गये।अपने लग्जरी वाहन को मॉल से लेकर निकल गया।
