धनबाद में कांग्रेस नेता एवं हाड़ी जाति समाज सुधार समिति सामाजिक संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी ने रांची के एचईसी स्मार्ट सिटी, सेक्टर-2 में दलित महिला मंजू चौधरी को सार्वजनिक कुएं से पानी भरने से रोकने और उनके साथ कथित मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की है।
कार्तिक हाड़ी ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी जातिगत भेदभाव और छुआछूत की घटनाएं सामने आना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए किसी व्यक्ति को जाति के आधार पर रोकना मानवता और संवैधानिक समानता के मूल्यों के खिलाफ है।
उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के समानतामूलक समाज के सपने का उल्लेख करते हुए जातिगत भेदभाव की मानसिकता को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
📍 स्थान: रणधीर वर्मा चौक, धनबाद
📺 Nation TV Bharat — जारी है सच की तलाश।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए Nation TV Bharat को सब्सक्राइब करें और खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।
