Nation TV Bharat की ओर से नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🚩 | जय माता दी |

शक्ति की उपासना, भक्ति की आराधना और आस्था के महापर्व नवरात्रि के पावन अवसर पर Nation TV Bharat परिवार की ओर से आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।

नवरात्रि का यह पावन पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का प्रतीक है। यह पर्व हमें शक्ति, साहस, सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।

मां दुर्गा की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। हर घर में खुशियों का दीप जले, हर चेहरे पर मुस्कान हो और हर मन में भक्ति एवं सकारात्मकता का संचार हो।

आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि समाज में प्रेम, भाईचारे, एकता और नारी सम्मान की भावना को मजबूत बनाएंगे।

मां जगदंबा से यही प्रार्थना है कि हमारा देश निरंतर प्रगति करे, समाज में सद्भाव बना रहे और हर परिवार सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो।

माता रानी के जयकारों से गूंज उठे पूरा देश!

बोलिए, प्रेम से — जय माता दी! जय माता दी! जय माता दी! 🚩

इसी मंगलकामना के साथ एक बार फिर आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

आप देखते रहिए Nation TV Bharat।

जारी है सच की तलाश। 🇮🇳