दिव्यांग बच्चों के भविष्य के लिए दुर्गापूजा में भी सक्रिय पहला कदम की टीम

नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पहला कदम विशेष दिव्यांग स्कूल, सरायढेला की टीम दुर्गापूजा की छुट्टियों में भी जागरूकता अभियान चला रही है। मैथन एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में त्रिदिवसीय अभिभावक जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुगियाडीह, धनबाद में शिविर लगाकर अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, विकास और बेहतर भविष्य के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक दिव्यांग बच्चे तक उचित मार्गदर्शन और सहयोग पहुंचाना है।