धैया स्थित ठाकुरकुल्ही छठ पूजा तालाब परिसर में भव्य सूर्य मंदिर निर्माण की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। दिल्ली के प्रसिद्ध लोटस टेंपल की तर्ज पर बनने वाले इस भव्य सूर्य मंदिर के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह एवं श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने नारियल फोड़कर किया। मंदिर निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। समिति ने एक वर्ष के भीतर मंदिर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
इस अवसर पर सूर्य मंदिर निर्माण समिति की ओर से मुख्य अतिथि कुम्भनाथ सिंह, उदय प्रताप सिंह के साथ विकास कंधवे, विनोद गुप्ता एवं कुमार कौशल को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्र सिंह ने की। वहीं, मंच संचालन पप्पू सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बबलू सिंह ने किया।
ठाकुरकुल्ही छठ पूजा तालाब परिसर में बनने वाला यह सूर्य मंदिर क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए एक भव्य धार्मिक स्थल उपलब्ध होगा।
समिति का लक्ष्य निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा करना है। इस परियोजना से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही छठ पूजा के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है।
