शहर के सरायढेला स्थित मोतीलाल बनारसीलाल कॉम्प्लेक्स में डॉ. अलका एडवांस स्किन सेंटर का शुभारंभ किया गया। सेंटर का उद्घाटन वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता वर्मा एवं सुषमा देवी ने किया। इस सेंटर में त्वचा, बाल एवं लेजर से संबंधित विभिन्न समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सेंटर में डॉ. अलका कुमारी मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगी। डॉ. अलका कुमारी डर्मेटोलॉजी एवं स्किन विशेषज्ञ हैं तथा रिम्स, रांची की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं।
त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं का मिलेगा उपचार
डॉ. अलका एडवांस स्किन सेंटर में मुंहासे, दाग-धब्बे, बाल झड़ने, डैंड्रफ, सफेद दाग, फंगल इंफेक्शन, दाद-खाज, सोरायसिस, एक्जिमा और लंबे समय से खुजली जैसी समस्याओं के उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा झाइयां, नाखूनों से जुड़ी समस्याएं, कुष्ठ रोग, मस्से, तिल और मुंहासों के निशान जैसी त्वचा संबंधी परेशानियों का भी उपचार किया जाएगा।
आधुनिक लेजर उपचार की भी सुविधा
सेंटर में त्वचा एवं बालों से संबंधित समस्याओं के लिए परामर्श और उपचार के साथ लेजर आधारित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य मरीजों को एक ही स्थान पर त्वचा और बालों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है।
धनबाद के लोगों को मिलेगी विशेषज्ञ सेवा
डॉ. अलका एडवांस स्किन सेंटर के शुरू होने से सरायढेला और आसपास के क्षेत्र के लोगों को त्वचा एवं बालों से संबंधित समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिलेगी।
