छठ पूजा पर समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर व्यवसायी एवं समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने सेवा और सहयोग की पहल करते हुए जरूरतमंद महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के बीच साड़ियों का वितरण किया। इसी क्रम में वे महावीर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां भेंट कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कुम्भनाथ सिंह ने कहा कि छठी मैया सभी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें और हर परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और सेवा का पर्व है। इस दौरान छठव्रतियों की सेवा करना और जरूरतमंदों की सहायता करना पुण्य का कार्य है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि छठ महापर्व के दौरान छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। किसी भी जरूरतमंद या छठव्रती को किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनकी ओर से हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।

कुम्भनाथ सिंह की इस पहल से जरूरतमंद महिलाओं में खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए लोक आस्था के इस पर्व को श्रद्धा, समर्पण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।