मोतिहारी में आज होगा ‘पैगाम-ए-आजाद कांफ्रेंस’, खान सर युवाओं को बताएंगे गांधी और कलाम की जीवनी

बापू की कर्मभूमि मोतिहारी में 22 नवंबर को ‘पैगाम-ए-आजाद कांफ्रेंस’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांफ्रेंस समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. खबीर आलम मोतिहारी के जिला स्कूल पहुंचे और आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

खान सर के शामिल होने से युवाओं में उत्साह

डॉ. खबीर आलम ने बताया कि इस कांफ्रेंस में देश के विभिन्न हिस्सों से लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर भी भाग लेंगे। वे नई पीढ़ी को महात्मा गांधी और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान से परिचित कराएंगे।

नई पीढ़ी को देश के महान व्यक्तित्वों से जोड़ने की पहल

आयोजकों को उम्मीद है कि खान सर को सुनने के लिए बड़ी संख्या में युवा और जेन-जी के प्रतिभागी जिला स्कूल पहुंचेंगे। कांफ्रेंस के मंच से महात्मा गांधी और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी के माध्यम से युवाओं को देशहित, शिक्षा और प्रेरणा का संदेश देने की योजना है।

जिला स्कूल में तैयारियों की समीक्षा

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्कूल परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. खबीर आलम ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोजकों के अनुसार, यह कांफ्रेंस युवाओं को देश के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों के विचारों से जोड़ने का अवसर होगा।