559वें प्रकाश पर्व की शोभायात्रा में शामिल हुए दिलीप सिंह, गुरुद्वारा कमेटी ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

श्री गुरु नानक देव जी के 559वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जोड़ाफाटक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में समाजसेवी दिलीप सिंह शामिल हुए और श्रद्धालुओं की सेवा में अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से चना एवं चाय का सेवा शिविर लगाया गया, जिसमें दिलीप सिंह ने भी सेवा कार्य किया।

कार्यक्रम के दौरान जोड़ाफाटक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से दिलीप सिंह को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उन्होंने कमेटी के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

दिलीप सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को सेवा, प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है। उनका सिद्धांत ‘सरबत दा भला’ यानी सभी का कल्याण हो, हम सभी के जीवन का मूल मंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के आदर्शों को अपनाकर समाज में सद्भाव, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

शोभायात्रा और सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के संदेशों को याद किया और सेवा, समर्पण तथा भाईचारे की भावना का परिचय दिया।