समस्तीपुर की सपना किन्नर ने प्रशासन और सरकार से शहर और गांव तक समाज सुधार और जरूरी सुविधाओं की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सफाई कर्मी की बहाली और CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए, ताकि शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित हो और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सही ढंग से हो सके।
सपना ने बिहार के महापर्व छठ पूजा को लेकर भी सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि राजधानी पटना में सुंदर छठ घाट हैं, लेकिन समस्तीपुर शहर में केवल दो-चार घाट हैं, जिनकी सफाई और रखरखाव सही ढंग से नहीं होता। उनका कहना है कि शहर की आबादी के अनुसार जगह-जगह छठ घाट बनाए जाने चाहिए, ताकि आम लोगों को महापर्व के साथ-साथ रोजमर्रा की गतिविधियों में सुविधा मिले।
सपना ने इस मौके पर समाज और सरकार को बेहतर व्यवस्था के लिए कई महत्वपूर्ण सवाल और सुझाव पेश किए, जो लोक कल्याण और जीवन स्तर सुधार की दिशा में सराहनीय कदम हैं।

