मोतिहारी में 12 वर्षीय मासूम को गोली मारकर फरार हुए अज्ञात अपराधी, हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 बिहार;-मोतिहारी में घर के पास खेल रहे 12 वर्षीय युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार फरार हुआ,गोली लगने के बाद घायल युवक खून से लथपथ हालात में किसी तरह उठ दौर भाग कर घर पहुँचा जिसके बाद परिजनों ने मोतिहारी के एक निजी अस्पताल पहुँचाया,जहां इलाज चल रहा है।घटना मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा लाला टोला गॉव की सोमवार सांध्या की बताई जा रही है।घायल युवक का सफल ऑपरेशन के बाद अब परिजनों ने अब राहत की सास लिया है।घटना के बाद मुफस्सिल पुलिस मामले किं जाच में जुटी हुई है।

बाइट-घायल युवक की माता

घर के पास खेल रहे 12 वर्षीय मासूम सचिन कुमार के पेट में गोली लगने से खून का बहाव अत्यधिक होने के कारण डॉक्टर 2 यूनिट ब्लड चढ़ा सफल ऑपरेशन किया गोली पेट के अंदरूनी हिस्से का ऑपरेशन कर निकाला गया है।अब पीड़ित परिजनों को इलाज का खर्च का चिंता सता रही है।पिता पेशे से ड्राइवर है जो मुजफ्फरपुर जिले में गाड़ी चला परिजनों का भरण पोषण करते है।

बाइट-घायल युवक के पिता

घायल सचिन के पिता चंद्रशेखर राम उर्फ चंदू जी ने बताया की ड्राइवर पेशे से अपना परिवार पालते हैं। उनके दो बेटे हैं- बड़ा बेटा सचिन कुमार (12 वर्ष) और छोटा बेटा विवेक कुमार। बीते सोमवार सांध्या करीब 4 बजे सचिन अपने एक दोस्त के साथ घर के पास में खेल रहा था। अचानक कुछ अज्ञात लोग आए और सचिन पर गोली चला दी। गोली सीधे उसके पेट में लग गई, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। खून से लथपथ सचिन किसी तरह उठ और घर की ओर भागा। घर पहुंचते ही माता-पिता ने उसकी हालत देखी तो सदमे में आ गए।घायल युवक के पिता चंदू जी ने आंसू भरी आंखों से बताया, “मेरा बेटा निर्दोष है। वह बस खेल रहा था। कौन और क्यों मेरे बच्चे पर गोली चला सकता है? हम गरीब परिवार हैं, कोई दुश्मनी नहीं है।”

घायल सचिन की मां सीता देवी भी रोते हुए बोलीं, “मेरा लाल मेरा इकलौता सहारा था। डॉक्टर कह रहे हैं कि गोली पेट के अंदरूनी हिस्से को छू गई है। सर्जरी होनी है, लेकिन खर्च की चिंता सता रही है।” परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से इलाज में परेशानी होगी।मोतिहारी के मुफस्सिल थानाध्यक्ष मामले की जांच में छूट गए है घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों को चिन्हित करने में जुटे है। हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के फिराक में मुफस्सिल पुलिस है।

 

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोतिहारी सदर 01 एसडीपीओ के नेरतित्व में एसआईटी टीम गठित करते जल्द से जल्द घटना का उद्धभेदन करने का निर्देश दिया है।

“मोतिहारी गोलीकांड में घायल 12 वर्षीय मासूम, निजी अस्पताल में भर्ती” “बिहार के मोतिहारी में 12 साल के बच्चे को गोली लगने की घटना” “मोतिहारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मासूम बच्चे को गोली मारने का मामला”

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai