मोतिहारी में मनरेगा बचाव को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

मोतिहारी, कांग्रेस पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार के नीतियों के खिलाफ और मनरेगा का नाम जीरामजी बदलने के विरोध में ऐतिहासिक गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी से मोर्चा खोलते हुए आंदोलन की धार तेज कर दी है इसी कड़ी में आज पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज मनरेगा बचाव कार्यक्रम के तहत जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया है पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय पहुंचे जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय का घेराव किया है इस दौरान जिला अध्यक्ष शशि भूषण राय के नेतृत्व में एक सिस्टमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति में नाम ज्ञापन ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष गप्पू राय ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है जिससे ग्रामीण मजदूरों और गरीब परिवारों पर सीधा असर पड़ेगा जब तक डबल इंजन की सरकार हमारी मांग मान नहीं लेती है तब तक हमारी पार्टी आंदोलन करती रहेगी.

1️⃣ मोतिहारी में मनरेगा बचाव कार्यक्रम के तहत समाहरणालय का घेराव करते कांग्रेस कार्यकर्ता 2️⃣ पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि भूषण राय के नेतृत्व में मनरेगा को लेकर विरोध प्रदर्शन 3️⃣ केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन 4️⃣ समाहरणालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल 5️⃣ मोतिहारी गांधी की कर्मभूमि से कांग्रेस ने मनरेगा बचाने के लिए आंदोलन तेज किया