कानपुर के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, रिहायशी इलाके में मची अफरा-तफरी !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर, उत्तर प्रदेश कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के सतबरी इलाके में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें कई फीट ऊंचाई तक उठती नजर आईं और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा में स्क्रैप और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिसकी वजह से आग तेजी से फैलती चली गई। तेज हवा के कारण आग ने और भी विकराल रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह स्क्रैप गोदाम रिहायशी इलाके में अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग के कारण इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि आग किन परिस्थितियों में लगी।

office
Author: office

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai