दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल की कार्यकर्ताओं सहित 3 गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश: दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है” लिखा जाने के मामले में Hindu Raksha Dal की कार्यकर्ता सुलेखा और शारदा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनके साथी Jitendra Raghav को भी पुलिस ने जेल भेजा है।

पुलिस के अनुसार, HRD की कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर धर्म को टारगेट करते हुए यह संदेश लिखा। घटना के बाद उन्होंने कैमरे पर अपनी हरकत को जायज ठहराने की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जांच जारी है।

office
Author: office