पंजाब – मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सरकार के 4 साल पूरे होने पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि अन्य पार्टियों की सरकारें 5 साल में भी अपने वादे पूरे नहीं कर पातीं, जबकि उनकी सरकार ने सिर्फ 4 साल में सभी गारंटी पूरी कर दी हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इन चार वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, कृषि और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में कई योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनकी सरकार की कार्यकुशलता और जनता के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
भगवंत मान ने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी उनकी सरकार प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करेगी।










