बाराबंकी, उत्तर प्रदेश ; राष्ट्रीय अध्यक्ष Chandrasekhar Azad (असपा/चीफ भीमआर्मी) ने बाराबंकी में करणी सेना को तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मैं चमड़े की चप्पल पहनकर आया हूं. हमारे झंडा-डंडा दोनों मजबूत हैं. हम चमड़ा उतारना जानते हैं, उसका जूता बनाना भी जानते हैं और समय पर उसे सिर पर पटककर मारना भी जानते हैं।”
सूत्रों के अनुसार, कुछ दिनों से करणी सेना उनकी जनसभा को लेकर धमकियां दे रही थी। आज चन्द्रशेखर के काफिले पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी भी की।
चन्द्रशेखर आजाद ने घटना के बावजूद जनसभा जारी रखी और कहा कि किसी भी तरह की धमकी या हिंसा उन्हें अपने कार्यक्रमों और जन संवाद से नहीं रोक सकती। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों को संयम बनाए रखने और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया।









