संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क ; संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए वहां अहमदिया समुदाय के खिलाफ “क्रूर दमन” का मुद्दा उठाया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता से रखा।
उन्होंने पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में हवाई बमबारी अभियानों का भी जिक्र किया और क्षेत्रीय स्थिरता पर उसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई।
पर्वथनेनी हरीश ने कहा कि भारत का पश्चिमी पड़ोसी “इस्लामोफोबिया की काल्पनिक कहानियां गढ़ने का एक उत्कृष्ट उदाहरण” है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह ऐसे मुद्दों पर तथ्यों के आधार पर विचार करे और वास्तविक मानवाधिकार उल्लंघनों पर ध्यान केंद्रित करे।










