रायबरेली में बोलेरो चालक की बेलगाम गुंडागर्दी, ट्रैफिक जाम और होमगार्ड से बदसलूकी !

रायबरेली, उत्तर प्रदेश ; उत्तर प्रदेश के Raebareli के सारस चौराहे पर एक बोलेरो (UP 33 AX 5631) चालक ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। चालक ने डीसीएम ड्राइवर को रोककर गाली-गलौज की और गाड़ी चौराहे के बीचों-बीच खड़ी कर दूसरी गाड़ियों के आगे हंगामा किया।

मौके पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया और होमगार्ड से भी चालक ने बदसलूकी की। पूछताछ के दौरान भी उसने अभद्र व्यवहार जारी रखा और गाड़ी को सीधे गार्ड पर चढ़ाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसपास के लोग इस घटना से दहशत में आ गए।

office
Author: office