लखनऊ, उत्तर प्रदेश ; उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सत्ता में रहते हुए अपनी कुर्सी बचाने के लिए नोएडा जाने से बचते थे, वह उनके लिए अंधविश्वास या रूढ़िवाद नहीं था।
उन्होंने कहा कि वही लोग श्री राम जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण और मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण से जुड़ी आस्था की बात को अंधविश्वास बताते थे।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने वर्षों तक आस्था से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज किया, जबकि वर्तमान सरकार इन स्थलों के विकास और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है।







