राजनाथ सिंह ने सीएम धामी की तारीफ में कहा: “साधारण नहीं, धुरंधर धामी हैं !

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि “धामी साधारण नेता नहीं हैं, उन्हें धुरंधर धामी कहा जाना चाहिए।”

देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य ने विकास, सुशासन और निर्णय क्षमता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने धामी की कार्यशैली को प्रभावी बताते हुए कहा कि वे तेजी से फैसले लेने और उन्हें लागू करने में सक्षम हैं।

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में जनहितकारी योजनाओं को मजबूती से लागू किया है, जिससे राज्य की विकास गति को नई दिशा मिली है।

office
Author: office