नई दिल्ली ; निर्मला सीतारमण ने SWAMIH फंड के तहत अटकी हुई आवासीय परियोजनाओं के प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को लेकर जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि SWAMIH फंड के अंतर्गत जिन संपत्तियों को पूरा करने के लिए लिया जाता है, उनकी अलग से मॉनिटरिंग की जाती है। इस पूरी प्रक्रिया को SBICAP के माध्यम से केंद्र सरकार संचालित करती है, और परियोजना के क्रियान्वयन की निगरानी संबंधित समितियों द्वारा की जाती है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी परियोजना में NBCC को कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उसकी समीक्षा SBICAP की समिति द्वारा की जाती है।
वित्त मंत्री ने आगे बताया कि SWAMIH फंड के फेज-1 को पूरा करने के बाद अब फेज-2 भी लॉन्च किया जा रहा है, जिससे अटकी हुई आवासीय परियोजनाओं को गति देने में मदद मिलेगी।








