नई दिल्ली ; दिल्ली बजट में औद्योगिक क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। सड़कों और ड्रेनेज सिस्टम के विकास के लिए कुल ₹160 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
इसके अलावा पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फुट-ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए ₹25 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
इस बजट प्रावधान का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी, जल निकासी व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करना है।









