ईरान का क्षेत्रीय सैन्य गठबंधन का प्रस्ताव, अमेरिका और इज़राइल को बाहर रखने की बात !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तेहरान ; Iran ने पड़ोसी देशों के साथ मिलकर एक “रीजनल सिक्योरिटी और मिलिट्री यूनियन” बनाने का प्रस्ताव रखा है। इस पहल के तहत क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की बात कही गई है।

ईरानी पक्ष ने स्पष्ट किया है कि इस प्रस्तावित गठबंधन में United States और Israel की कोई भूमिका नहीं होगी।

ईरानी सैन्य प्रवक्ता ने बयान में कहा, “हमें अपनी सुरक्षा के लिए हजारों किलोमीटर दूर किसी देश की जरूरत नहीं… अमेरिका ने क्षेत्र को क्या दिया?” उन्होंने आगे कहा कि 1967 और 1973 की गलतियों से सीख लेने की जरूरत है और क्षेत्रीय एकता के जरिए ही सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब मध्य-पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है और विभिन्न देश अपनी सुरक्षा रणनीतियों को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं।

office
Author: office

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai