होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुज़रे भारत के LPG टैंकर, 26–28 मार्च के बीच पहुंचेंगे !

नई दिल्ली ; क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Strait of Hormuz से भारत के LPG टैंकर सुरक्षित रूप से गुजर चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘Pine Gas’ समूह के जहाज़ों ने कुल 92,612.59 मीट्रिक टन LPG के साथ सफलतापूर्वक इस महत्वपूर्ण मार्ग को पार किया। इन जहाज़ों के 26 से 28 मार्च के बीच भारत पहुंचने की संभावना है।

विजुअल्स ‘Jag Vasant’ जहाज़ से प्राप्त हुए हैं, जिनमें सुरक्षित संचालन की पुष्टि होती है। इन सभी जहाज़ों पर कुल 60 भारतीय नाविक सवार हैं।

गौरतलब है कि मौजूदा क्षेत्रीय तनाव के कारण होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर वैश्विक निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल और गैस आपूर्ति मार्गों में से एक है। ऐसे में भारतीय टैंकरों का सुरक्षित गुजरना ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

office
Author: office