प्योंगयांग, उत्तर कोरिया ; उत्तर कोरिया ने किम जोंग उन की मौजूदगी में एक हाई-थ्रस्ट सॉलिड-फ्यूल मिसाइल इंजन का परीक्षण किया है, जिसे विशेषज्ञ अमेरिका तक कहर बरपाने में सक्षम मान रहे हैं।
इस परीक्षण से उत्तर कोरिया की ICBM (इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल) क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। नया इंजन मल्टीपल वारहेड (MIRV) ले जाने की क्षमता भी बढ़ाएगा, जिससे अमेरिकी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को पार करने की संभावना अधिक होगी।









