एंकर : कुमाऊं मंडल के सबसे अधिक छात्र संख्या वाले हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। तीसरे और पांचवा सेमेस्टर में करीब 40 से 50% छात्र फेल हो जाने के बाद से छात्र नेताओं में आक्रोश देखा जा रहा है मंगलवार को छात्र नेता छात्रों के फेल करने के विरोध में कॉलेज की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए जहां जमकर हंगामा किया और कूदने की धमकी दी बीएससी के जियोलॉजी के पांचवा सेमेस्टर में ज्यादातर विद्यार्थी फेल हो गए।परीक्षा परिणाम देखकर छात्र भड़क उठे।
जिन विषयों में उन्हें अच्छे नंबर मिलने की उम्मीद थी उनमें जीरो मिला है ऐसे में विद्यार्थियों ने परीक्षा कॉपियों की दोबारा जांच की मांग उठाई है। तू ही तीसरे सेमेस्टर में भी बड़ी संख्या में छात्र फेल हुए हैं छात्र बहुउद्देशीय भवन की तीसरी मंजिल पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इधर, छात्रों के छत पर चढ़ जाने से कॉलेज प्रशासन और पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
पुलिस और कॉलेज प्रशासन छात्रों को नीचे उतरने की कोशिश करता रहा।जिसके बाद पुलिस ने मुश्किल से उनको नीचे उतारा इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई दोपहर करीब एक बजे बहुउद्देशीय भवन की छत पर चढ़े छात्र लगातार नीचे कूदने की धमकी दे रहे थे।
छात्रों का आरोप है कि बड़ी संख्या में छात्र फेल हो गए हैं जिसके चलते वह आगे एडमिशन नहीं ले पाएंगे। ऐसे में छात्रों की भविष्य को ध्यान रखते हुए कॉपी की दोबारा से जांच की जाए प्राचार्य नरेंद्र बनकोटी ने बताया कि छात्रों की मांग को ध्यान रखते हुए उच्च अधिकारीयो को अवगत कराया गया है। आगे का निर्णय उच्च स्तर पर लिया जाएगा।









