बाढ़ में पावर ग्रिड के पास गोलीबारी, बल्लम यादव को मारी गोली, हालत गंभीर !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नदावां (अनंत सिंह का पैतृक गांव) के पास बीती रात पावर ग्रिड के निकट गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना में बल्लम यादव नामक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी।

घायल अवस्था में उन्हें तत्काल बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बल्लम यादव बख्तियारपुर के निवासी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बल्लम यादव किसी पार्टी से सकसोहरा से बाढ़ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एक फोर व्हीलर से पीछा कर रहे अपराधियों ने नदावां के पास उन्हें गोली मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

office
Author: office

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai