नेशनल फेडरेशन ऑफ अंबेडकर मिशन के द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना किया प्रदर्शन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धनबाद में नेशनल फेडरेशन के अंबेडकर मिशन द्वारा डीआरएम चौक पर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ बार-बार हो रही छेड़छाड़ के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान फेडरेशन से जुड़े दर्जनों लोग एकत्र हुए और जिला प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि आए दिन बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जाता है। कभी उनकी उंगली तोड़ दी जाती है, तो कभी चश्मा क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल असम्मानजनक हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देती हैं।

फेडरेशन के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर शहर के अन्य चौक-चौराहों को भव्य तरीके से सजाया जाता है, लेकिन डीआरएम चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के पास किसी प्रकार की सजावट या साफ-सफाई नहीं की जाती। इसे उन्होंने भेदभावपूर्ण रवैया बताते हुए प्रशासन की लापरवाही करार दिया।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी जिला प्रशासन को लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हाल ही में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा की उंगली में एक धार्मिक झंडा लगा दिया गया था और आसपास भी झंडे लगाए गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक झंडे लगाने पर उन्हें आपत्ति नहीं है, लेकिन प्रतिमा के साथ इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अनुचित है।

फेडरेशन ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर तीन सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, नियमित देखरेख हो और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। तथा इन घटनाओं को देखते हुए फेडरेशन के लोगों ने प्रशासन से सीसीटीवी लगाने की मांग की है ताकि घटना के अंजाम देने वालों की पहचान हो सके

office
Author: office

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai